आईआरसीटीसी मई में करायेगा सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन,22 मई से शुरु होगी यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार । आईआरसीटीसी मई में श्रद्धालुओं को सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगा। 22 मई से शुरू होने वाली यह यात्रा ट्रेन से कराई जाएगी, जो 12 दिनों की होगी। आईआरसीटीसी ने जो पैकेज लांच किया है उसे प्रति व्यक्ति 1074 रुपये की ईएमआई पर भी यात्रा कर सकते हैं।

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि 22 मई से यात्रा शुरू होगी। यात्रा में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर ओर भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। ट्रेन में कुल 767 सीटें हैं। स्लीपर में 22,150 रुपये प्रति व्यक्ति, थर्ड एसी में 36,700 रुपये व सेकेंड एसी में 48,600 रुपये प्रति व्यक्ति की यात्रा खर्च को 1074 रुपये प्रतिमाह की ईएमआई पर भुगतान पर भी यात्रा की सुविधा है। पैकेज की बुकिंग गोमती नगर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय व 8287930913 नंबरों पर संपर्क कर सकते है।

संबंधित समाचार