सपा को बड़ा झटका: विधायक अभय सिंह के पिता और पत्नी सरिता सिंह भाजपा में हुए शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह के पिता भगवान बख्श सिंह और उनकी पत्नी के सरिता सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इन्हें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है।  

इसके अलावा करुणाकर पांडे, पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह, चौधरी सरदार सिंह, पूर्व विधायक अशोक सिंह, पूर्व विधायक पहलवान सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी, बसपा के वरिष्ठ नेता कुंवर वकील चंद्र भी भाजपा में शामिल हो गए।

बता दें कि अभय सिंह ने यूपी राज्यसभा के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को दिया था वोट। अभय सिंह अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर विधायक चुने गए हैं।  

यह भी पढ़ें:-पीएसी बैरक के पास से बरामद हुई शक्तवर्धक दवाएं व इंजेक्शन, जानें कैसे हुआ खुलासा, क्यों हुए तीन सस्पेंड

 

संबंधित समाचार