बहराइच: पानी की तलाश में आबादी में पहुंचा हिरण हादसे में हुआ घायल, ग्रामीणों ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। फखरपुर थाना के रूकनापुर बाजार में एक हिरण सोमवार को पानी की तलाश में भटकते हुए आ गया। हिरण को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी आम लोगों के लिए मुसीबत का शबब बनी हुई हैं। आम लोगों के साथ वन्य जीवों को भी परेशान कर रही है।

बहराइच वन प्रभाग के कैसरगंज अंतर्गत रूकनापुर बाजार में सोमवार दोपहर में एक हिरण पानी की तलाश में भटकता हुआ आ गया। सड़क पार करते समय हिरण को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने हिरण को कब्जे में लेकर उसे पानी पिलाया। हिरण के मुंह पर गंभीर चोट आई है। इसकी जानकारी गांव के लोगों ने वन विभाग को दी। वन विभाग की ओर से हिरण को कब्जे में रेंज कार्यालय में इलाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़े : जानिए इस गर्मी में कौन सा पानी युक्त भोजन रखेगा आपको हाइड्रेटेड और फिट

संबंधित समाचार