हाथरस केस: पीड़िता के पिता-भाइयों से CBI ने की 6 घंटे पूछताछ, जिला अस्पताल भी पहुंची टीम
हाथरस। हाथरस पीड़िता के परिवार के सदस्यों का बयान दर्ज करने और घटनास्थल पर सीन को रीक्रिएट करने के बाद बुधवार को सीबीआई अधिकारियों ने पीड़िता के इलाज संबंधी रिकॉर्ड जुटाने के लिए कस्बे के सरकारी जिला अस्पताल का दौरा किया। यहां अपने एक घंटे के दौरे में सीबीआई की टीम ने अस्पताल में डॉक्टरों …
हाथरस। हाथरस पीड़िता के परिवार के सदस्यों का बयान दर्ज करने और घटनास्थल पर सीन को रीक्रिएट करने के बाद बुधवार को सीबीआई अधिकारियों ने पीड़िता के इलाज संबंधी रिकॉर्ड जुटाने के लिए कस्बे के सरकारी जिला अस्पताल का दौरा किया। यहां अपने एक घंटे के दौरे में सीबीआई की टीम ने अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों के साथ बातचीत की। कथित तौर पर 14 सितंबर को लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और जानलेवा हमले के बाद उन्होंने पीड़िता को दिए गए इलाज पर जानकारी हासिल की।
इससे पहले सीबीआई की टीम ने बुलगढ़ी गांव में पीड़िता के पिता और दोनों भाइयों से छह घंटे से वक्त तक पूछताछ की। वहीं मंगलवार को सीबीआई ने घटनास्थल का दौरा किया, जहां लड़की का अंतिम संस्कार किया गया था और साथ ही लड़की के घर जाकर उसके परिजनों के भी बयान दर्ज किए गए। पिछले तीन दिनों से हाथरस में रह रही सीबीआई की टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस से मामले से संबंधित सभी दस्तावेज एकत्र किए हैं।
