लखीमपुर-खीरी: निर्माणाधीन पानी की टंकी के कमरे में लटका मिला मजदूर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला फत्तेपुर में निर्माणाधीन पानी की टंकी के एक कमरे में युवक का शव लटका देखे जाने से सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

शहर के मोहल्ला फत्तेपुर में पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। उसी परिसर में एक कमरा भी बना हुआ है। थाना खीरी के गांव लगुचा निवासी सुमित कुमार भी मजदूरी करता था, लेकिन वह 20 दिनों से मजदूरी करने नहीं आया था। सोमवार को उसका शव पानी की टंकी परिसर में बने एक कमरे में लटका देखा गया। इससे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और उसकी पहचान कराई। शव की पहचान लगुचा निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई। खबर पाकर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक सुमित के चाचा हरि ने बताया कि उनके भतीजे की किसी ने हत्या की है। बाद में शव फंदे से लटका दिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक सदर अंबर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही पता चल सकेगा।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: माता-पिता समेत तीन पर बेटे की हत्या का केस दर्ज, पुलिस मंगलवार को करेगी हत्याकांड का खुलासा

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका