गृहमंत्री अमित शाह 28 को आएंगे कानपुर, 27 को मीनाक्षी लेखी महिला सम्मेलन में लेंगी भाग, भाजपा की तैयारी शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Loksabha Election 2024: कानपुर में भाजपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू होने वाला है।

कानपुर, अमृत विचार। भाजपा के शीर्ष नेताओं को अगले सप्ताह से कानुपर में जमावड़ा लगना शुरू हो जायेगा। इसी क्रम में 28 अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह कानुपर आ सकते हैं। भाजपा के पदाधिकारियों के अनुसार उनके कार्यक्रम आ गया है। वह दूसरे जिले में सभा करने के बाद कानपुर में पदाधिकारियों के साथ एक बैठक कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान वह प्रेस को भी संबोधित करेंगे।

वहीं, भाजपा भली भांति जानती है कि लोकसभा चुनाव में आधी आबादी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसीलिए महिलाओं के बीच अपनी पैठ मजबूत बनाने के लिए लोकसभा स्तर पर महिला सम्मेलन करेगी। महिला सम्मेलन के माध्यम से भाजपा प्रभावी महिलाओं के माध्यम से महिलाओं के बीच अपना जनाधार और अधिक मजबूत करना चाहती है।

Meenakshi Lekhi

भाजपा कानपुर लोकसभा क्षेत्र का महिला सम्मेलन 27 अप्रैल शनिवार को साकेत नगर क्षेत्र स्थित मंदाकिनी रॉयल होटल में होगा। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय संस्कृति एवं विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी सम्मेलन को संबोधित करेंगी। सम्मेलन में महिला चिकित्सक, इंजीनियर, उद्योगपति, वकील, कवियत्री,साहियकार, प्रोफेसर, कलाकार, समाजसेवी संस्थाओं, एनजीओ, शिक्षक, स्वयं सहायता समूहों की बहनों को आमंत्रित किया जा रहा है। 

महिला सम्मेलन में पिछले दस वर्षों में मोदी सरकार की उपलब्धियां का बखान किया जाएगा। पिछले 10 वर्षों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। 

कानपुर लोकसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने मीनाक्षी लेखी के कानपुर आने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी 27 अप्रैल को ही मर्चेंट चेंबर हाल में व्यापारी सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur: कल से फैक्ट्री में दिखा तो हाथ पैर तुड़वा देंगे...डिप्रेशन में आकर किशोर ने दी जान, चार माह पूर्व बड़े भाई ने भी की थी आत्महत्या

संबंधित समाचार