गोंडा: अज्ञात कारणों से लगी आग, पांच घर जले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

करनैलगंज/गोंडा, अमृत विचार। मंगलवार को दोपहर बाद तेज हवाओं के बीच ग्राम नारायनपुर माझा के मजरा बकियन पुरवा में अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच घर जल गए। अग्निशमन की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक स्वामी प्रसाद, ब्रह्मा प्रसाद तिवारी, वेद प्रकाश, उदय प्रकाश एवं सुरेश कुमार का छप्पर युक्त घर जलकर राख हो चुका था। 

ग्रामीणों ने छप्परों के आसपास बंधे मवेशियों को बचाने और आग बुझाने का प्रयास किया। मगर आग की लपटे बढ़ती देख दमकल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। तहसीलदार मनीष कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद गांव के लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: रील के चक्कर में तीन युवकों गवां दी Real Life, एक की हालत गंभीर, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार