बरेली: परिवहन मंत्री के जाने से पहले ही हवा में उड़ा दिए आदेश
बरेली, अमृत विचार। मंगलवार को परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने रोडवेज की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी भी दी थी कि वह पहली मीटिंग की वजह से उन्हें छोड़ रहे हैं। कमियों में सुधार नहीं हुआ तो अगली मीटिंग तक कार्रवाई करेंगे। रोडवेज में अभी भी हालातों को सुधारा नहीं …
बरेली, अमृत विचार। मंगलवार को परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने रोडवेज की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी भी दी थी कि वह पहली मीटिंग की वजह से उन्हें छोड़ रहे हैं। कमियों में सुधार नहीं हुआ तो अगली मीटिंग तक कार्रवाई करेंगे। रोडवेज में अभी भी हालातों को सुधारा नहीं गया है।
परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा था कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी परिचालक यात्रियों के हाथों को सैनेटाइज कराने के बाद ही बस में बैठाएंगे। यह भी तय हो कि कोरोना गाइडलाइन का पालन हो रहा है कि नहीं मगर उनके जाने से पहले ही लापरवाही बरती जाने लगी। बसों में यात्रियों को बिना हाथों को सैनेटाइज किए ही बैठाया जा रहा था।
परिचालक को इस बात से कोई मतलब नहीं था कि कौन यात्री मास्क लगाए है कौन नहीं। हद तो इस बात की थी कि परिचालक खुद कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे थे। ऐसे में रोडवेज कर्मचारियों ने मंत्री के आदेशों को पूरी तरह से एक दिन में ही हवा में उड़ा दिया। वहीं अधिकारियों को भी इस बात की कोई जानकार नहीं लगी।
“सभी यात्रियों के हाथों को सैनेटाइज करना जरूरी है। उसके बाद ही उन्हें बस में बैठाया जाएगा। यदि इसमें भी कोई परिचालक लापरवाही बरत रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”— भुवनेश्वर कुमार, एआरएम रुहेलखंड डिपो
