बरेली: शादी की बात तय होने के बाद युवक ने किया दुष्कर्म
बरेली, अमृत विचार। लड़की के मां-बाप से शादी की बात तय होने के बाद युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मां-बाप और भाइयों पर भी आरोपी का सहयोग करने का आरोप लगाया। एडीजी के आदेश पर इज्जतनगर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इज्जतनगर के सैनिक कॉलोनी निवासी …
बरेली, अमृत विचार। लड़की के मां-बाप से शादी की बात तय होने के बाद युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मां-बाप और भाइयों पर भी आरोपी का सहयोग करने का आरोप लगाया। एडीजी के आदेश पर इज्जतनगर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
इज्जतनगर के सैनिक कॉलोनी निवासी युवती ने एडीजी को सौंपे शिकायत पत्र में बताया है कि उसके एक रिश्तेदार एटा में रहते हैं। वह अक्सर उसके घर आते थे। इसके बाद रिश्तेदार ने उससे परिवार से शादी की बात कहीं तो उसके मां-बाप शादी के लिए तैयार हो गए। आरोप है कि इसके बाद रिश्तेदार ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत उसने परिवार से की तो वे लोग शांत रहे और आरोपी बार-बार दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शरू कर दी है।
