Loksabha election 2024: यूपी की इस सीट पर सामने होंगे गांधी Vs गांधी, BJP यहां से वरुण को दे सकती है टिकट  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/रायबरेली, अमृत विचार। अक्सर चुनावों में परिवार के सदस्य आमने-सामने होते हैं,जिनका मुकाबला बेहद दिलचस्प भी होता है। सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर देश की सियासत के लिए यूपी की रायबरेली सीट से सामने आ रही है। ऐसी चर्चा चल रही है कि भारतीय जनता पार्टी इस सीट पर प्रियंका गांधी के मुकाबले वरुण गांधी को मैदान में उतार सकती है। हालाँकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार वरुण गांधी का पीलीभीत से टिकट इसीलिए काटा गया था क्योंकि उन्हें राहुल के मुकाबले पार्टी उतरना चाहती थी। वहीँ ये भी खबर मिल रही है कि वरुण गांधी से इस बारे में चर्चा कर ऑफर दिया गया है। जिसके जवाब में उन्होंने थोड़ा समय माँगा है। 

इसके पीछे प्रदेश की राजनीति को करीब से समझने वाले कहते हैं कि अमेठी और रायबरेली गांधी परिवार का गढ़ रहा है। यहां की जनता आज भी उन्हें परिवार की तरह ही देखती है। ऐसे में अगर वरुण गांधी को यहां से भाजपा का टिकट मिलता है तो वो अच्छा स्कोर कर सकते हैं। गौरतलब है कि वरुण गांधी राहुल गांधी के चचेरे भाई है और भाजपा इसे बखूबी समझ रही है। इससे पहले राहुल गांधी ने अमेठी सीट के अलावा केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था। इस बार चर्चा है कि वायनाड में वोटिंग के बाद राहुल गांधी को अमेठी सीट से टिकट दे सकती है।

वहीँ दूसरी तरफ कांग्रेस की तरफ से रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी को टिकट दिए जाने की चर्चाएं चल रही हैं। पूर्व में सोनिया गांधी ने भी एक पत्र लिखकर जनता से अपने परिवार का साथ देने की अपील की थी। रायबरेली सीट के कांग्रेस कार्यकर्ता भी कई बार यहां से प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रत्याशी बनाने की अपील कर चुके हैं।    

ये भी पढ़ें -Lok Sabha Elections 2024: कर्नाटक में आज थम जाएगा चुनाव-प्रचार,14 सीटों पर 26 अप्रैल को होना है मतदात

 

संबंधित समाचार