मुजफ्फरनगर: अवैध हथियार रखने के आरोप में पूर्व सैनिक गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर, अमृत विचार। शामली जिले के कांधला इलाके में पुलिस ने सेना के एक पूर्व जवान को गिरफ्तार करके उसके घर से अवैध तरीके से रखे गए हथियार बरामद किए। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य ने बुधवार को बताया कि कांधला थाना क्षेत्र के हरमजपुर गांव में मंगलवार को छापा मार कर पूर्व सैनिक नीरज कुमार को पकड़ा गया और उसके कब्जे से एक राइफल, दो अन्य बंदूकें और 65 कारतूस बरामद किये गए। उन्होंने बताया कि कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उसने सेना में तैनाती के दौरान कारतूस चोरी किए थे। 

ये भी पढ़ें -लखीमपुर-खीरी: मोबाइल पर गेम खेल रहे युवक को मामूली विवाद में जमकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार