सरकार विपक्षी नेताओं पर ईडी, सीबीआइ व इनकम टैक्स की छापेमारी कर प्रताड़ित कर रही...इटावा में शिवपाल यादव BJP पर गरजे

इटावा में शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा

सरकार विपक्षी नेताओं पर ईडी, सीबीआइ व इनकम टैक्स की छापेमारी कर प्रताड़ित कर रही...इटावा में शिवपाल यादव BJP पर गरजे

इटावा, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा के खिलाफ जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि आइएनडीआइ गठबंधन जीतेगा और गठबंधन का ही प्रधानमंत्री बनेगा। सरकार विपक्षी नेताओं पर ईडी, सीबीआइ व इनकम टैक्स की छापेमारी कर प्रताड़ित कर रही है। सपा प्रदेश में सभी सीटें जीतेगी। शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोग गली-मुहल्लों में जाकर सपा की नीतियां बताएं। किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा इस चुनाव को जितना है और भारतीय जनता पार्टी को हराना है। भारतीय जनता पार्टी को इसलिए  हराना है कि भारतीय जनता पार्टी ने देश को पीछे किया है और देश को खतरे में पहुंचा है देश संकट में है इसमें जिम्मेदारी आप लोगों की भी बनती है अब इसे हटाना है। भारतीय जनता पार्टी को बेरोजगारी और महंगाई से कोई मतलब नहीं है जबकि इस पर चर्चा होनी चाहिए थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी को कोई मतलब नहीं है।

जबकि इन्होंने जब-जब चुनाव आए तब नारे तो बहुत अच्छे दिए थे उन नारों में जनता भ्रमित हो गई थी। किसानों की आय दोगुनी कर देंगे भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे और प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15-15 लख रुपए डाल देंगे। लेकिन किसी के खाते में पैसे नहीं डाले पर इतना जरूर है। बीच-बीच में इन्होने इस तरह के निर्णय लिए जिससे जनता को बड़ी परेशानी से गुजरना पड़ा।

Shivpal Yadav News

उन्होंने नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा महिलाओं ने अपना पेट काट करके रुपया जमा किया था उसको भी इन्होंने निकलवा लिए। जबकि इलेक्ट्रॉन बोर्ड पर सुप्रीम कोर्ट ने साबित कर दिया है कि इन्होंने उन कंपनियों से भारी कमीशन लिया हैं। भारतीय जनता पार्टी नें इतना कमीशन लिया है जिससे अगर चाहते तो पूरे उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ हो जाता। आप सब लोगों की जिम्मेदारी है ऐसी सरकार को हटाना है।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है। थाना तहसील में अधिकारी जनता की बात सुन नहीं रहे हैं। यहां तक कि जनप्रतिनिधि को अधिकारी सम्मान नहीं दे रहे हैं। जब नेताजी की सरकार थी तो सबको सम्मान मिल रहा था और लेकिन आज खुली लूट चल रही है। पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था कि विपक्ष की पार्टियों को जेल में डाला जाए आज झूठे मुकदमों में मुख्यमंत्री को जेल भेजा जा रहा है।

उन्होंने मोहम्मद आजम खान का नाम लेते हुए कहा झूठे मुकदमें में जेल भेजा गया। इरफान सोलंकी को जेल भेजा गया है। उपचुनाव में आप लोगों ने डिंपल को जिताया था।  जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के सभी ब्लॉक क्षेत्र से बड़ी जीत दिलाई थी। जिसमें सैफई ब्लॉक सबसे आगे था।

इस बार सैफई ब्लॉक अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ेगा सबसे अच्छी जीत दिलाएगा। शिवपाल सिंह यादव में कार्यकर्ताओं से हाथ उठाकर तिर्वाचा भरवाते हुए कहा यह चुनाव आप लोगों की जिमें है हम अधिक टाइम यहां नहीं दे पाएंगे हम बदायूं में रहेंगे और प्रदेश में अन्य जगह भी जाएंगे आप लोग तिर्वाचा उठाओ बड़े अंतर से जिताओगे डिंपल को पुराना रिकॉर्ड तोड़ देना 2004 में 1 लाख 51 हजार से जसवंतनगर से प्रत्याशी जीता था।

लेकिन इस बार मौका बहुत अच्छा है आप लोगों ने मेहनत कर ली तो पुराना रिकॉर्ड तोड़ दोगे। सपा प्रत्याशी सांसद डिंपल यादव ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला।सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर लोगों के साथ धोखा कर रही है। बेरोजगारी के कारण युवा वर्ग परेशान हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। सपा प्रत्याशी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में युवा, किसान, मजदूर सभी लोग परेशान हैं। आम जनता महंगाई से जूझ रही है।

केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। आय तो दोगुनी नहीं हुई लेकिन किसान पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं। यह बात सैफई के एसएस मैमोरियल स्कूल के विशाल प्रांगण में मैनपुरी संसदीय सीट के चुनाव को लेकर आयोजित जसंवतनगर विधानसभा क्षेत्र के सैफई ब्लॉक क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के एक विशाल सम्मेलन में सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव एवं सांसद डिंपल यादव ने कही।

इस मौके पर मंच पर वरिष्ठ सपा नेता कुमदेश चंद्र यादव, अभी हाल में ही बसपा से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद टिकट काटे गए गुलशन शाक्य, सपा जिला अध्यक्ष बबलू शाक्य,कार्यक्रम संयोजक सदस्य जिला पंचायत डॉक्टर अरविंद यादव,कार्यक्रम का संचालन जसवंतनगर विधानसभा के अध्यक्ष पूर्व प्रधान रामनरेश यादव ने किया।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: लापता युवती का मिला शव...गला घोंटकर हत्या करने की जताई जा रही आशंका, चेहरे पर मिले चोट के निशान