आगरा में बाइक सवार दंपत्ति को ट्रक ने रौंदा, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा...लगाया जाम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा के कमला नगर क्षेत्र में बुधवार तड़के ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगला रामबल निवासी आकाश न्यू आगरा के कौशलपुर निवासी अपने भाई की शादी में शामिल होकर पत्नी मीनू के साथ देर रात घर वापस आ रहे थे।

उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने दंपत्ति को बाइक समेत रौंद दिया। दुर्घटना में मीनू की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया था। बुधवार सुबह आकाश की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर जाम लगा दिया। उनका कहना था हादसे के आधे घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सुबह चार बजे पुलिस ने जाम खुलवाया। इस मामले में ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें- आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, पांच लोगों की मौत

संबंधित समाचार