गोंडा: चार बाइक सवारों में चौथे युवक ने भी तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

इटियाथोक/ गोंडा,अमृत विचार। एक ही बाइक पर सवार होकर निकले चार युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराने के कारण मंगलवार को तीन युवकों की मौत हो गई थी। एक युवक का इलाज जिला मुख्यालय पर चल रहा था। बुधवार को चौथे युवक की भी मौत हो गई। मंगलवार को थाना इटियाथोक के बेंदुली गांव मोड़ के पास की है। खरगूपुर इटियाथोक मार्ग पर स्थित बेंदुली मोड़ है।

इटियाथोक थाना क्षेत्र के नौशहरा गांव निवासी मोहम्मद बिलाल पुत्र मोहम्मद मुंसरीफ, मोहम्मद अहमद पुत्र सिद्दीक, मोहम्मद रिजवान पुत्र वली मोहम्मद व मोहम्मद शाहिद, पुत्र दद्दू एक ही बाइक पर सवार बिना हेलमेट लगाए खरगूपुर की ओर से अपने घर इटियाथोक की ओर जा रहे थे। युवक बेंदुली गांव के पास पहुंचे ही थे कि अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक एक पेड़ से जा टकरा गई। जिससे चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को खरगूपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां अधीक्षक डॉ अजय यादव ने मोहम्मद बिलाल, मोहम्मद अहमद को मृत घोषित कर दिया था। मोहम्मद शाहिद व मोहम्मद रिजवान को मेडिकल कालेज गोंडा मुख्यालय पर भर्ती कराया गया था। इसमें मोहम्मद शाहिद की भी मौत हो गई थी और मोहम्मद रिजवान का इलाज चल रहा था।

बुधवार को चौथे युवक मोहम्मद रिजवान की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों युवक एक साथ बाहर रहकर काम करते थे। कुछ दिन पहले वे एक साथ घर आए थे। मंगलवार को वे सभी श्रावस्ती की ओर शैरसपाटा कककरने गए थे। लौटते समय वे मोबाइल से रील बना रहे थे लेकिन काल ने एक साथ चारों दोस्तों को निगल लिया।

 

यह भी पढ़े :इस 3 ट्रिक से आपका फ़ोन आपको पूरी रात जगाए नहीं रखेगा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा