Bareilly News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत, मिनी बाईपास पर हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने मिनी बाईपास रोड स्थित निर्माणाधीन न्यू रोडवेज के पास एक एक्टिवा में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक्टिवा सवार मां-बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

परतापुर चौधरी निवासी फिरदौस अख्तर अपनी तीन वर्षीय बेटी जन्नत फातिमा की दवा लेने बड़ी बेटी अक्सा फातिमा के साथ बुधवार को कर्मचारी नगर में दवा लेने गई थीं। स्कूटी को अक्सा चला रही थी। घर लौटते समय डेढ़ बजे मिनी बाईपास पर निर्माणाधीन रोडवेज के पास पहुंची कि तभी पीछे से रेता-बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। 

हादसे में स्कूटी पर बैठी फिरदोस अख्तर की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी जन्नत फातिमा (3) गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक मठ कमलनयनपुर निवासी विक्की सागर को हिरासत में लिया है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: वन मंत्री ने दोहराए प्रधानमंत्री के आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- जनता की संपत्ति पर है कांग्रेस की नजर

 

 

संबंधित समाचार