बरेली दो दिन नो फ्लाइंग जोन घोषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री की आलमपुर जाफराबाद में गुरुवार को जनसभा और शुक्रवार को राजेंद्र नगर में प्रस्तावित रोड शो कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री अति विशिष्ट व्यक्ति को विभिन्न आतंकवादी संगठनों देश विरोधी शक्तियों से भय और विभिन्न विरोधी राजनीतिक विचारधारा के समूह द्वारा ड्रोन गुब्बारे और पतंग के जरिए विधि के विरुद्ध विरोध किया जा सकता है।

इस संभावना को देखते हुए डीएम रविंद्र कुमार ने एयरपोर्ट स्टेशन और सिविल एयरपोर्ट की तय उड़ान को छोड़कर 25 और 26 अप्रैल को जिले को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: हादसे में उंगली कटी पर नहीं मानी हार, अभ्यास के दम पर दोबारा बजाया गिटार

 

संबंधित समाचार