मुरादाबाद: ड्यूटी पर नशे में मदहोश मिले दारोगा जी, निलंबित
मुरादाबाद,अमृत विचार। चौकी में तैनात दारोगा जी ड्यूटी के दौरान नशे में मदहोश मिले। कुछ फरियादियों के साथ उन्होंने अभद्रता की तो इसकी शिकायत आला अफसरों से कर दी गई। मौके पर पहुंचे अफसरों ने दारोगा जी का मेडिकल कराया तो अल्कोहल की पुष्टि हुई। जिस पर एसएसपी ने दारोगा को निलंबित कर दिया है। …
मुरादाबाद,अमृत विचार। चौकी में तैनात दारोगा जी ड्यूटी के दौरान नशे में मदहोश मिले। कुछ फरियादियों के साथ उन्होंने अभद्रता की तो इसकी शिकायत आला अफसरों से कर दी गई। मौके पर पहुंचे अफसरों ने दारोगा जी का मेडिकल कराया तो अल्कोहल की पुष्टि हुई। जिस पर एसएसपी ने दारोगा को निलंबित कर दिया है।
मामला बिलारी थाना क्षेत्र की चौकी स्योडारा का है। चौकी पर सब इंस्पेक्टर अम्बरीश कुमार सिंह की तैनाती थी। बताया जाता है कि वह शराब के शौकीन है। मंगलवार को उनकी चौकी पर ड्यूटी थी, इस दौरान ही उन्होंने जमकर शराब पी ली। नशा इस कदर चढ़ा कि वह मदहोश हो गए। कोई फरियादी आया तो उसके साथ भी अभद्रता कर दी। जिस पर मामले की शिकायत एसएसपी से कर दी गई।
उन्होंने तुरंत सीओ को संबंधित दारोगा का मेडिकल कराने के निर्देश दिए। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद एसएसपी ने सब इंस्पेक्टर अम्बरीश कुमार को निलंबित कर दिया।
