Bareilly News: लापता बच्ची का नौ दिन बाद भी पता नहीं, परिजन SSP ऑफिस में देंगे धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर के नेकपुर मोहल्ले से गायब तीन साल की बच्ची का नौ दिन बाद भी पुलिस तलाश नहीं कर सकी है। इस दौरान बच्ची के परिजनों से ऑनलाइन ठगी की कोशिश भी की गई। अब बच्ची के परिजनों ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में धरना देने की चेतावनी दी है।

नेकपुर निवासी मुकेश ने बताया कि वह सोनू के मकान में किराये पर रहते हैं। नौ दिन पहले उनकी तीन साल की बेटी माही घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई। उन्होंने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो उनमें बच्ची शाम साढ़े सात बजे तक मंदिर परिसर में खेलती दिखी। उन्होंने थाना सुभाषनगर में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद अंजान नंबरों से उनके पास कॉल आनी शुरू हो गईं। एक व्यक्ति ने फोन करके उनसे कहा कि वह मथुरा से बोल रहा है और बच्ची उसे मिल गई है। 

फोन करने वाले ने कहा कि वह बच्ची को लेकर आ रहा है और उसने आने-जाने और खर्च के लिए पांच हजार रुपये ऑनलाइन खाते में डालने को कहा। जब पैसे देने से मान किया तो धमकी दी कि बच्ची चाहिए तो रुपये देने होंगे।

इसके बाद दूसरा फोन आया तो फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली का बताते हुए कहा कि बेटी उसके पास है और 12 हजार रुपये देने होंगे। उन्होंने इसकी शिकायत मुकेश ने सुभाषनगर पुलिस से की। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने इंटरनेट कॉलिंग करके पीड़ित पिता को ठगने की कोशिश की।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: तीन दिवसीय स्पेक्ट्रा की क्रिकेट मैच से शुरुआत

 

 

 

संबंधित समाचार