Bareilly News: झारखंड में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद CARI ने जारी किया अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। झारखंड के रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) ने अलर्ट जारी किया है। संस्थान में प्रबंधन ने फार्मों के बाहर के लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई और फार्म शेड के ऊपर रिफ्लेक्टर लगाया गया है। इसके अलावा संस्थान में जहां पक्षियों का रखा जाता है, उसके आसपास सभी रास्तों पर पेड़ों की टहनियों को भी छांटा जा रहा है।

सीएआरआई प्रशासन के अनुसार यूपी में अभी बर्ड फ्लू का कोई मामले की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सतर्कता बरतते हुए विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है। सीएआरआई में विभिन्न प्रजाति की करीब 40 हजार मुर्गियां है। इनमें से कई प्रजाति दुर्लभ हैं। तमाम नई प्रजाति शोध के बाद संस्थान में ही तैयार की गई हैं। इन्हें बर्ड फ्लू से बचाने की चुनौती है। 

निदेशक डॉ. अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि ये बर्ड फ्लू का सीजन नहीं है, लेकिन प्रवासी पक्षियों से वायरस फार्म में पहुंच गया होगा। बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद फार्म पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। वहीं, शहर व आसपास के मुर्गी पालकों को झारखंड से आने वाली मुर्गियों के आने पर भी सतर्कता बरतने का सुझाव दिया गया है। 

इसके अलावा आईवीआरआई के कैडरेड विभाग में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के संदिग्ध करीब एक हजार सैंपलों की जांच की गई है, लेकिन अभी तक कोई भी सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई। कैडरेड विभाग में रोजाना तीन से चार सैंपल बर्ड फ्लू की जांच के लिए पहुंच रहे हैं।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: जेईई मेंस की परीक्षा में जिले के होनहारों ने पाई सफलता

 

संबंधित समाचार