बरेली: तांगे से ईंट लेकर जा रहे हैं मजदूर को डंपर ने मारी टक्कर, मौत...मचा कोहराम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तांगे से ईंट लेकर जा रहे मजदूर को तेज गति से जा रहे हैं डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही डंपर चालक मौका पाकर फरार हो गया। जब इसका पता मृतक के परिजनों को चला तो कोहराम मच गया। 

जानकारी के अनुसार जिला बदायूं के थाना वजीरगंज के गांव पीपरनका निवासी मेहंदी हसन का 22 वर्षीय बेटा असलम आंवला में ईंट भट्ठे पर ईट ढोने का काम करता था। आज सुबह तांगे से ईंट लेकर पर जा रहा था। इस दौरान तेज गति से जा रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी,जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें- बरेली: पीएम मोदी के रोड शो से पहले छावनी में तब्दील हुआ राजेंद्र नगर 

संबंधित समाचार