बलरामपुर: नहर में नहाते समय डूबा युवक, लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर, अमृत विचार। हरैया थाना क्षेत्र के मोतीपुर टिटहरिया गांव के पास शुक्रवार को राप्ती मुख्य नहर में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया युवक गहरे पानी में डूब गया। पुलिस तथा ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका है। 

प्रभारी निरीक्षक हरैया गोविंद कुमार ने बताया कि भगवानदीन उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र रेंगू पाल निवासी मोतीपुर टिटहरिया दोपहर में अपने अन्य दोस्तों के साथ पास के सरयू नहर में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया जिसके कारण डूब गया। 

साथ में नहाने गए अन्य साथियों के जानकारी देने पर ग्रामीणों तथा पुलिस टीम द्वारा गहरे पानी में बांस व रस्सी के सहायता से खोजा गया परंतु कोई पता नहीं चल सका है। गोताखोरों को सहायता के लिए बुलाया गया है। भगवानदीन के पिता रेंगू पाल ने बताया कि वह इकलौता पुत्र था। 

घर का चिराग बुझ गया। तीन पुत्रियां, राधना, ननकनी तथा उर्मिला हैं। जिसमें दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। घर पर छोटी पुत्री उर्मिला बची है। भगवानदीन अभी  गत 10 अप्रैल को मुंबई से घर आया था। नहर में कभी नहीं नहाता था। उसे तैरना भी नहीं आता था परंतु उसकी मौत नहर तक खींच ले गई।

यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव का BJP पर प्रहार- भाजपा ने देश के भ्रष्टाचारियों, अपराधियों और माफियाओं को अपने गोदाम में रख लिया

संबंधित समाचार