रुद्रपुर: पति से हुआ विवाद, विवाहिता ने कर ली आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रंपुरा चौकी इलाके की रहने वाली एक विवाहिता का अपने पति से झगड़ा हो गया। आवेश में आकर विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार रंपुरा बस्ती निवासी राजकुमार कोहली अपनी 25 वर्षीय पत्नी सीता व दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और दोपहर ढाई बजे पति गुस्सा होकर अपनी ड्यूटी चला गया। घर पर सीता अकेली थी और दोनों बच्चे कमरे के बाहर खेल रहे थे।

इसी दौरान मकान मालकिन शालिनी नीचे उतरी। दरवाजा खुला होने के कारण देखा कि विवाहिता पंखे की कुंडी पर लटकी हुई है। सूचना मिलने पर सीओ सदर निहारिका तोमर, कोतवाल धीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित समाचार