अयोध्या: आग की चपेट में आकर आठ घर जले, शादी समारोह के दौरान हुआ हादसा

अयोध्या: आग की चपेट में आकर आठ घर जले, शादी समारोह के दौरान हुआ हादसा

बड़ागांव/अयोध्या, अमृत विचार। सोहावल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलाफरपुर के मजरे बलबल का पुरवा में शुक्रवार देर रात आग लग गई। जिसमें आठ लोगों के घर और सामान जल गए। घटना की सूचना पर पहुंचे लेखपाल दीपक गुप्ता और कानूनगो उदय राज ने मुआयना किया। शुक्रवार देर रात को बलबल गांव निवासी रामबरन यादव की लड़की शादी समारोह था।

इसी बीच राम सुधार यादव के घर आग लग गई। आग की लपटों ने मुलायम यादव, रामकुमार यादव, रामकरन यादव, राजू,रामविलास, कन्हैया, प्यारे व गिरधारी के घर को आगोश में ले लिया। देखते-देखते सारा सामान जलकर राख हो गया।

प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना मिश्रा ने बताया 8 लोगों के घर जले हैं। दो भैंस झुलसी, रिश्तेदारी में आए दो लोगों की मोटरसाइकिल जली है। लेखपाल दीपक गुप्ता ने शनिवार को बताया आगजनी की रिपोर्ट अधिकारियों को प्रेषित की गई है।

यह भी पढ़े : Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण का मतदान समाप्त, करीब 60.96 प्रतिशत हुई वोटिंग