बहराइच में हादसा, सरयू नदी में डूबकर बालक की मौत-पुलिस ने बरामद किया शव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के चौकसाहार गांव निवासी एक बालक की सरयू नदी में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौकसाहार झुंडी गांव निवासी अजय कुमार (11) पुत्र अयोध्या उर्फ प्रमोद शुक्रवार को नित्य क्रिया के लिए गया था। सरयू नदी के तट पर नित्य क्रिया के दौरान उसका पैर फिसल गया। जिससे वह नदी में डूब गया। कुछ देर बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की तो तट पर उसके चप्पल बरामद हुए। गांव के लोगों ने तलाश शुरू कर दी। नदी में उसकी डूबकर मौत हो गई। नदी से बालक का शव बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष एसके सिंह ने बताया कि बालक की नदी में डूबकर मौत हुई है। वह शौंच के लिए गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें -बहराइच: कार में लेकर जा रहे 3.30 लाख नकदी को एसएसटी टीम ने पकड़ा, नहीं दे सके हिसाब

संबंधित समाचार