सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा, बाइकों की टक्कर में युवक की हुई मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

चांदा /सुल्तानपुर,अमृत विचार। थाना क्षेत्र के शफीपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक युवक के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।  

चांदा थाने के शफीपुर निवासी जय सिंह ने बताया कि उनका भाई विजय सिंह उर्फ सूरज पुत्र राम नरायन सिंह शुक्रवार की शाम बेकारी अड्डा (शफीपुर) बाइक से जा रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सूरज को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपी कमैचा गए, जहां से जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन शनिवार की सुबह करीब तीन बजे जगदीशपुर पहुंचते ही सूरज की मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई शुरू की है। 

 

यह भी पढ़े : Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण का मतदान समाप्त, करीब 60.96 प्रतिशत हुई वोटिंग

संबंधित समाचार