मिर्जापुर: बिजली के खंभे से टकराकर पलटा वाहन, एक युवक की मौत, चार अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना इलाके में एक वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया जिससे एक युवक की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अहरौरा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बृजेश सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के ही बैरमपुर निवासी पांच लोग शुक्रवार रात को अपने चार पहिया वाहन से एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे, तभी सरसवापार पेट्रोल पंप के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया।

एसएचओ ने बताया कि इस हादसे में पांच लोग घायल हो गये जिन्हें सूचना मिलते ही पुलिस ने अहरौरा के सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल आयुष राज (22) को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:-Video: सास को दिल दे बैठी बहू, शारीरक संबंध बनाने को करती है मजबूर, पीड़िता ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

 

 

संबंधित समाचार