लखीमपुर-खीरी: लखनऊ जंक्शन तक नहीं जाएगी साप्ताहिक समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को रामनगर से लखनऊ जंक्शन तक जाने वाली साप्ताहिक समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अब ऐशबाग जंक्शन तक ही जाएगी। ऐसे में लखनऊ जंक्शन तक जाने वाले मुसाफिरों की मंशा पर पानी फिर गया है।

गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया 26 अप्रैल से 29 जून तक हर शुक्रवार और शनिवार को रामनगर से लखनऊ जं. तक चलने वाली साप्ताहिक समर एक्सप्रेस ट्रेन अब ऐशबाग तक ही जाएगी।

बता दें कि लखनऊ जंक्शन तक जाने वाली ट्रेन के संचालन को लेकर जिलेवासी काफी खुश थे। मगर, रेलवे की ओर से इसका संचालन ऐशबाग तक होने का आदेश जारी होने से एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। ऐसे में यात्रियों को ऐशबाग उतर कर चारबाग जाने के लिए आटो आदि का सहारा लेना होगा। इससे समय के साथ पैसा तो खर्च होगा ही साथ ही मुश्किलें भी बढ़ेगी।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: खाना बनाते समय लगी आग से आठ घर जले, दंपती समेत तीन झुलसे

 

 

 

संबंधित समाचार