ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता अक्कितम अच्युतन का निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पलक्कड़। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात मलयालम कवि साहित्यकार अक्कितम अच्युतन नंबूथिरी का गुरुवार को त्रिसुर के एक निजी अस्पताल में उम्रजनित बीमारी से निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। उनके परिवार में पुत्र और एक पुत्री है। उनकी पत्नी का पिछले वर्ष ही देहांत हो गया था। सरल और आकर्षक लेखन के …

पलक्कड़। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात मलयालम कवि साहित्यकार अक्कितम अच्युतन नंबूथिरी का गुरुवार को त्रिसुर के एक निजी अस्पताल में उम्रजनित बीमारी से निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। उनके परिवार में पुत्र और एक पुत्री है। उनकी पत्नी का पिछले वर्ष ही देहांत हो गया था।

सरल और आकर्षक लेखन के लिए जाने जाने वाले पद्श्री पुरस्कार से सम्मानित अक्कितम को 24 सितम्बर 2019 को देश के सर्वोच्च साहित्य सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया गया था। उन्हें ‘ओडक्कुजल’ , ‘वल्लथो’, ‘वायलार’ और ‘असान’ समेत केरल सरकार के सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार ‘एझुथचन’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

 

संबंधित समाचार