बलिया: एसडीएम और सीओ के सामने बीजेपी नेता ने युवक की गोली मारकर की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में कोटे की दुकान के आवंटन को लेकर हुए विवाद में पुलिस क्षेत्राधिकारी और उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय दबंग नेता ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्जनपुर …

बलिया, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में कोटे की दुकान के आवंटन को लेकर हुए विवाद में पुलिस क्षेत्राधिकारी और उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय दबंग नेता ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्जनपुर गांव में सरकारी कोटे की दुकान को लेकर भाजपा नेता धीरेन्द्र सिंह और जयप्रकाश पाल के बीच अरसे से विवाद चल रहा था जिसे सुलझाने के लिये एक बैठक बुलायी गई थी। बैठक में सीओ और एसडीएम भी मौजूद थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुकान को लेकर दोनो पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। इस दौरान धीरेन्द्र ने अपनी लाइसेंसी बंदूक को जयप्रकाश के सीने से सटाकर गोली मार दी। गोली लगने से घायल जयप्रकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोली लगने के साथ भगदड़ मच गई और आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। उधर एसडीएम और सीओ समेत अन्य अधिकारी भी मौके से खिसक लिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले पर गंभीर रूख अपनाते हुये एसडीएम और सीओ के अलावा वहां मौजूद अफसरों और पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए है। हत्यारे की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिये गये हैं। मौके पर मौजूद सभी सरकारी अफसरों और कर्मियो की भूमिका की जांच के आदेश दिए गए है जिसके बाद सभी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार