अयोध्या: समदा झील पर छापा, जाल-कांटा छोड़ फरार हुए शिकारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल/ अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी के पर्यटन से जुड़ी प्रदेश सरकार की ड्रीम परियोजना सोहावल की समदा झील पक्षी विहार को अपने निशाने पर लेकर मछली और पक्षियों का शिकार करने वालों पर तहसील प्रशासन ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। 
  
रविवार को उप जिला अधिकारी की अगुवाई में राजस्व की टीम ने झील पर छापा मारा तो 12 से ज्यादा शिकारी मौके से अपना जाल कांटा सब छोड़ भाग खड़े हुए। परियोजना में लगाए गए पेड़ पौधों की सिंचाई, सुरक्षा आदि के लिए नियुक्त कर्मी और सुरक्षा कर्मी नदारद मिले। इनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को उपजिला अधिकारी द्वारा पत्र भेजने की बात कही जा रही है।
         
झील पर दोपहर में पड़े इस अचानक छापे से शिकारियों में भगदड़ मच गई। सुरक्षा और रखरखाव के कर्मचारी मौके से गायब मिले। शिकार कर एकत्रित की गई मछलियों को फिर से झील में वापस डलवाया गया। वन कर्मियों के गैर हाजिर होने पर विभागीय जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए उपजिला अधिकारी ने इनके विरुद्ध कार्रवाई करने की सिफारिश की है। लगभग 65 हेक्टेयर भूमि में फैली कोला, मोईया कपूरपुर, गऊ घाट, भिखारीपुर, खिरौनी आदि आधा दर्जन राजस्व गांवों से घिरे इस पक्षी विहार के लिए शुरुआती दौर के स्वीकृत लगभग 9 करोड़ की इस परियोजना में अब तक इतना सौंदर्यीकरण हो चुका है कि सुबह शाम अपने को तरोताजा महसूस करने के लिए सैकड़ों लोग झील पर पहुंचने लगे है।

वर्जन - 
शिकार के लिए मौके पर मिले जाल एवं कांटा को नष्ट करवाते हुए भविष्य मे ऐसे कृत्य करने वालों पर कार्यवाही के लिए सुरक्षा के कर्मचारियों को तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए है। गैर हाजिर मिले कर्मियों के विरुद्ध  कार्रवाई की सिफारिश करते हुए संबंधित विभाग को पत्र भेजा जा रहा है। -अशोक कुमार सैनी, उप जिला अधिकारी सोहावल

ये भी पढ़ें -श्रावस्ती में अज्ञात कारणों से लगी, आग दो मवेशी झुलसे

संबंधित समाचार