Fatehpur: डिप्टी CM बोले- '400 पार आने के बाद POK में फहराएगा तिरंगा...जिसको पाकिस्तान से प्रेम है, पाकिस्तान चला जाए'

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। फतेहपुर की बिंदकी विधानसभा में कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शामिल होने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने विरोधियों पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि देश मोदी जी को जा रहा है और विपक्ष के पुरखे भी आकर उन्हें नहीं हर पाएंगे। 

वहीं इंडिया गठबंधन के पीडीए की बखिया उधेड़ते हुए उन्होंने कहा कि पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है, वही आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी के पाकिस्तान वाले बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनको पाकिस्तान से प्रेम है वो पाकिस्तान की नागरिकता लेकर वहीं जा सकते हैं। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार 400 पार आने पर पाकिस्तान के पीओके में भारत का झंडा लहराएगा, वहीं समाजवादी पार्टी के चुटकी लेते हुए कहा कि सपा का नारा है हर खाली प्लाट हमारा है, वहीं डिप्टी सीएम ने कांग्रेस के आरक्षण खत्म कर देने वाले बयान पर कहा कि मोदी सरकार की डर की वजह से यह लोग ऐसे बयान दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Kanpur: महिला को बहन व बहनोई ने दी तालिबानी सजा; पीड़िता मांगती रही रहम की भीख फिर भी नहीं रूके जालिम हाथ

 

संबंधित समाचार