मुरादाबाद: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। पाकबड़ा क्षेत्र में हाईवे पर हुए हादसे में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस …

मुरादाबाद,अमृत विचार। पाकबड़ा क्षेत्र में हाईवे पर हुए हादसे में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है।

हादसा पाकबड़ा थाना क्षेत्र में हाईवे पर बड़ा पेट्रोल पंप के पास हुआ। रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के ननुआ नगला निवासी इरशाद(37) वर्ष दीवारों पर पुट्टी करने का काम करता था। कई दिनों से उसका काम पाकबड़ा क्षेत्र में चल रहा था। सुबह करीब सात बजे वह बाइक से पाकबड़ा आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बड़े पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह मय बाइक काफी दूर तक घिसटता चला गया।

हादसे में गंभीर रूप से घाायल इरशाद ने कुछ देर तड़पने के बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस बीच चालक तेजी से ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम को भेजने के बाद परिजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर आ गए। बताते हैं कि मृतक के छह बच्चे हैं।

संबंधित समाचार