सुलतानपुर: आग लगने से साढ़े छह बीघा गेहूं की फसल जली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोतिगरपुर/सुलतानपुर, अमृत विचार। रविवार दोपहर में अज्ञात कारणों से लगी आग में साढ़े छह बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के लामा बनकठा गांव में मशीन से कटे गेंहू के खेत में दोपहर 2 बजे के करीब अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। गनीमत रही कि तीन लोगों को छोड़कर सभी की फसलें कट चुकी थी। 

ग्रामीणों की मानें तो आग से श्रीरामपुर लमौली (नोनरा) निवासी सुजीत यादव पुत्र श्रीराम की तीन बीघे गेहंू की फसल, संतराम पुत्र रामलाल यादव की 2 बीघा और श्रीरामपुर लमौली निवासी महेंद्र पांडेय पुत्र कामता प्रसाद की डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जिसमें सुजीत यादव ने लामा बनकठा निवासी देव प्रताप सिंह पुत्र स्व. रुद्र प्रताप सिंह के खेत को कांट्रैक्ट पर लेकर खेती करता है। 

आग से करीब 100 बीघा खेत का डंठल जला है। बड़ी संख्या में ग्रामीण नोनरा की तरफ आग बढ़ने से रोकने में लगे रहे। आबादी की तरफ आग बढ़ने से ग्रामीण रोकने में सफल रहे। शाम 4 बजे के करीब आग शांत हुई। एसडीएम कादीपुर बताया कि राजस्व कर्मियों को भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा।

मकान में आग आग लगने से गृहस्थी राख 

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के इसूर गांव निवासी बाबूलाल पुत्र सर्जुन के कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देख परिजनों ने मदद की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया। 

लेकिन तब तक घर के अंदर रखा राशन और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से पीड़ित का क़रीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हल्का लेखपाल सेतु राम ने बताया की नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।

ये भी पढ़ें -सुलतानपुर: खारा के जंगल में लगी आग, काफी नुकसान, साधु की कुटिया भी जली

संबंधित समाचार