रायबरेली: लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिवगढ़/रायबरेली, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के महराजगंज मार्ग पर छत्ता का पुरवा मजरे ओसाह गांव के पास लकड़ी लदे ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मोटर साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 

हादसे के बाद चालक गाड़ी छोडकर भाग गया। रविवार देर शाम करीब साढ़े छः बजे भवानीगढ़ गांव का रहने वाला विजय कुमार (27) पुत्र हीरालाल मोटर साईकिल से अपनी किसी रिश्तेदारी में जा रहा था। 

छत्ता का पुरवा मोड़ के पास सामने से लकड़ी लादकर आ रहे तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने बाईक सवार को रौंद दिया, जिससे विजय कुमार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनो में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि वाहन कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें -सुलतानपुर: खारा के जंगल में लगी आग, काफी नुकसान, साधु की कुटिया भी जली

संबंधित समाचार