Lok Sabha Elections 2024: 'बस स्टॉप निर्माण को लेकर MLA व MP लेते हैं कमीशन, मैंने भी लिया', MP के पूर्व मंत्री का दावा

Lok Sabha Elections 2024: 'बस स्टॉप निर्माण को लेकर MLA व MP लेते हैं कमीशन, मैंने भी लिया', MP के पूर्व मंत्री का दावा

राजगढ़। मध्य प्रदेश के एक पूर्व मंत्री ने दावा किया है कि सांसदों और विधायकों को प्रत्येक बस स्टॉप के निर्माण के लिए एक लाख रुपये का कमीशन मिलता है और उन्होंने खुद भी इस तरह की थोड़ी-बहुत राशि ली है। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने शनिवार को कांग्रेस के राजगढ़ लोकसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार करते हुए यह टिप्पणी की। 

उन्होंने कहा, “आपको सब को पता है या नहीं? किसी सांसद और विधायक को सबसे बड़ा कमीशन अपने क्षेत्र में बस स्टॉप के निर्माण से मिलता है। मैं झूठ नहीं बोलूंगा। मैंने भी इसमें से कुछ लिया है।'' जोशी ने राजगढ़ के निवर्तमान सांसद रोडमल नागर पर निर्वाचन क्षेत्र के लिए कोई काम नहीं करने का आरोप लगाया। नागर को भाजपा ने फिर से उम्मीदवार बनाया है। जोशी पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए थे। वह चुनाव में हार गए थे। राजगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा। 

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव के बीच BJP को झटका, भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीनिवास प्रसाद का निधन

ताजा समाचार

श्रावस्ती : पर्यावरण के लिए जीवन शैली अभियान के तहत साईकिल जागरूकता रैली निकाली  
बाराबंकी : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विरोधियों पर साधा निशाना
रूस ने नष्ट की क्रीमिया को निशाना बनाने वाली 10 अमेरिकी मिसाइल, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन कीव के दौरे पर   
बांके बिहारी जी के दर्शन करने परिवार संग मथुरा पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना 
Fatehpur Crime: केले के खेत में घसीट कर युवक ने किशोरी की लूटी अस्मत...विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी
देहरादून: प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में अपनी नयी फ़िल्म के लिए उत्सुक , लोकेशन रेकी कर रहे