Kanpur Accident: ई-रिक्शा पलटने से मची चीख-पुकार, हादसे में दो महिलाओं समेत छह लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में ई-रिक्शा पलटने से छह घायल

कानपुर, अमृत विचार। बिधनू किसान नगर मार्ग पर जामूं नहर पुल के समीप सोमवार को दोपहर में तेज रफ्तार बाइक के अचानक सामने आ जाने से असन्तुलित हो कर ई रिक्शा पलट गया। हादसे में दो महिलाओं व चालक सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार प्राइवेट क्लीनिक में चल रहा है।

कानपुर देहात उसरी निवासी धर्मेन्द्र  35 वर्षीय पत्नी आदित्य लक्ष्मी 32 सोमवार शाम किसी काम से बिधनू गयी हुई थी। साम में लौटते समय किशान नगर मार्ग  ई रिक्शा से गांव वापस जा रहे थे, जामूं नहर पुल के पास ई रिक्शा स्थानीय कस्बा के जमरेही निवासी 35 वर्षीय राजेश चला रहा था।

जैसे ही किशान नगर मार्ग पर जामूं पुल के सामने पहुंचे कि बाएं तरफ सम्पर्क मार्ग से अचानक एक तेज रफ्तार बाइक ई रिक्शा के सामने आ कर मोड़ दिया। जिससे असन्तुलित हो कर रिक्शा सड़क पर पलट गया।

उस पर सवार धर्मेन्द्र सहित लक्ष्मी (32), रोहित पाल (34), रेखापाल (31) व रोहित (25 वर्ष) घायल हो गए। रिक्शा पलटते ही उस पर सवार सवारियों में कोहराम मच गया। वहीं चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। 

ये भी पढ़ें- UP: 42 साल की महिला ने इंस्टाग्राम पर लगाई ऐसी तस्वीर, 23 साल का युवक हो गया दीवाना, मिलने पहुंचा तो दोनों के बीच हुआ कुछ ऐसा...

 

संबंधित समाचार