बरेली: शादी का झांसा देकर महिला से करता रहा दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक महिला को शादी का झांसा देकर उसका देवर तीन वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तब आरोपी झूठा आश्वासन देकर भाग गया। पीड़िता ने थाना इज्जतनगर में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की छोटी बिहार निवासिनी एक महिला …

बरेली, अमृत विचार। एक महिला को शादी का झांसा देकर उसका देवर तीन वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तब आरोपी झूठा आश्वासन देकर भाग गया। पीड़िता ने थाना इज्जतनगर में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की छोटी बिहार निवासिनी एक महिला ने बताया कि उसके छह संताने हैं। पांच बेटियां और एक बेटा है।

पीड़िता ने बताया कि पांच वर्ष पहले उसके पति की मौत हो गई थी। पति की मौत दो वर्ष बाद उसकी मुलाकात शाहजहांपुर के थाना गढ़िया रंगीन के गांव चठिया मजरा निवासी फुफेरे देवर हुई देवर ने बहला-फुसला कर झांसे में ले लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी बहाने बनाने लगा। आरोपी ने कहा कि वह गांव जाकर जमीन ठेके पर उठा आए। उसके बाद शादी करेगा। लेकिन जाने के बाद नहीं आया। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

संबंधित समाचार