Kanpur News: पेड़ के सहारे घर में घुसा होमगार्ड...नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में होमगार्ड ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया

कानपुर, अमृत विचार। साढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव में होमगार्ड ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों और ग्रामीणों ने होमगार्ड की पकड़ कर जमकर धुनाई की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, परिजनों की तहरीर पर होमगार्ड के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।

साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि वह ड्यूटी पर गया था, इसी दौरान पेड़ के सहारे होमगार्ड नीचे उतर आया। होमगार्ड ने बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बेटी के शोर मचाने पर परिजनों और ग्रामीणों ने होमगार्ड को पकड़ लिया। होमगार्ड की जमकर पिटाई की।

इस दौरान लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साढ़ थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर होमगार्ड के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: गर्मी के कारण पांडु नदी में गए नहाने...अधेड़ की डूबने से हुई मौत, युवक की तलाश में जुटे गोताखोर

संबंधित समाचार