Rohit Sharma Birthday : आपको जानना ही प्यार...रोहित शर्मा की वाइफ रितिका ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा आज यानी 30 अप्रैल को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस अपने चहेते कप्तान को दिल खोलकर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर रोहित को जन्मदिन की बधाई दी।

Preview

रितिका ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे पसंदीदा लड़के को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप इसमें रहकर ही दुनिया को एक बेहतर जगह बनाते हैं। आपको जानना आपको प्यार करना है... यह साल सुखद और सरप्राइज से भरा हो, सपने सच हों और ढेर सारा प्यार। भगवान एक साथ आएं और आपको वह सब कुछ दें जो आपका दिल चाहता है...लव यू रो।

Preview

वहीं रोहित के जन्मदिन पर उनकी बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर उनको बधाई दी है। बीसीसीआई ने लिखा कि 'तीन वनडे दोहरे शतक बनाने वाले एकमात्र क्रिकेटर और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं'।

Preview

बता दें कि 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में जन्मे रोहित ने क्रिकेट में एक अलग मुकाम हासिल किया है। 

Preview

ये भी पढ़ें : Arti Singh Wedding Photos : सुर्ख लाल जोड़े में छाया आरती सिंह का ब्राइडल लुक, दूल्हे संग दिए रोमांटिक पोज...क्या आपने तस्वीरें देखी?

 

संबंधित समाचार