Kanpur Nagar Nigam में नए नियम लागू...अब एक मिनट हुए लेट तो लगेगी अबसेंट, फेस रीडिंग से होंगी अटेंडेंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर नगर निगम मुख्यालय में अब फेस रीडिंग से होंगी अटेंडेंस

कानपुर, अमृत विचार। नगर निगम मुख्यालय में अब कर्मचारियों व अधिकारीयों को समय से कार्यालय पहुँचना होगा। एक मिनट भी हाजिरी देर से लगने पर कर्मचारी व अधिकारी अनुपस्थित हो जाएंगे। एक मई से नगर निगम मुख्यालय में तैनात नियमित, आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों कि फेस रीडिंग से अटेंडेंस होगी। 

इसके लिए मंगलवार से कर्मचारियों और अधिकारियों का डाटा और फेस फीडिंग मशीन में करना शुरू हो गया है। मल्टीफेसेट सॉफ्टवैयर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को विभाग कि ओर से 793 कर्मचारियों कि सूची दी गयी है। मंगलवार कों दोपहर तक 100 करचारियों का डाटा मशीन में फीड कर लिया गया।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: पेड़ के सहारे घर में घुसा होमगार्ड...नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई

संबंधित समाचार