लखनऊ: प्रेमिका ने प्रेमी पर लगाया यौन शोषण का आरोप, बाजार खाला थाने में दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बाजारखाला थाने में एक युवती ने प्रेमी के खिलाफ यौन शोषण और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तहरीर देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। बाजारखाला थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती (26) ने बताया कि वर्ष 2016 में उसकी दोस्ती ठाकुरगंज के रहने वाले एक युवक से हुई थी। इसके बाद दोनों में नजदीकियां हो गई।

इसी बीच युवक ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर पीड़िता ने हामी भर दी। इसके बाद आरोपी प्रेमिका का यौन शोषण करने लगा। युवती का आरोप है कि जब उसने प्रेमी से शादी करने का दबाव बनाया तो वह उससे मारपीट करने लगा। इसके बाद युवती ने महिला थाने में प्रेमी के खिलाफ शिकायत की जिसके बाद प्रेमी ने चोरी-छिपे उससे शादी रचा ली।

पीड़िता ने बताया कि करीब दो माह पूर्व उसे जानकारी हुई कि प्रेमी ने अपने परिजनों की रजामंदी से दूसरी युवती से शादी कर ली है। इसका विरोध करने पर प्रेमी उसे धमकाने लगा। प्रभारी निरीक्षक संतोष आर्या ने बताया कि मामला संज्ञान में आते पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-डिंपल यादव का दावा- भाजपा अगर लोकसभा चुनाव जीती तो भारत 15 साल पीछे चला जाएगा

संबंधित समाचार