आकाश अंबानी पहुंचे अयोध्या, किया रामलला का दर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्री के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर आकाश अंबानी ने रामलला का दर्शन पूजन किया। आकाश अंबानी का चार्टर प्लेन महर्षि बाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, जिसके बाद एयरपोर्ट से वे सीधे रामनगरी के लिए रवाना हुए, जहां वीआईपी गेट से जन्मभूमि परिसर में प्रवेश किया। 

रामलला के दर्शन पूजन के बाद वह लखनऊ रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्री के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर आकाश अंबानी लखनऊ में होने वाले आईपीएल देखने के लिए पहुंचे हैं, लेकिन इससे पहले उन्होंने अयोध्या पहुंच रामलला का दर्शन पूजन किया।

यह भी पढ़ें:-डिंपल यादव का दावा- भाजपा अगर लोकसभा चुनाव जीती तो भारत 15 साल पीछे चला जाएगा

संबंधित समाचार