जौनपुर: दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है पशु-पक्षी भी गर्मी से व्याकुल नजर आए

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

जौनपुर, अमृत विचार। जिले में भीषण गर्मी और लू से हर तरफ  हाहाकार मचा है। जिले का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। भीषण गर्मी से आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। स्कूली बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग गर्मी की चपेट में आ रहे हैं। वहीं दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है पशु-पक्षी भी गर्मी से व्याकुल नजर आए। बढ़ती गर्मी से हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ गया है।

पिछले एक सप्ताह में पारा तीन बार 40 डिग्री पार जा चुका है। अब गर्मी दिन के साथ-सात रात में भी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग की मानें तो गर्म हवाओं का प्रभाव अभी जारी रहेगा। पिछले वर्ष लू मई के महीने में शुरू हुई थी भीषण गर्मी व लू ने लोगों का घर से निकलना भी दूभर कर दिया है।शहर में कई स्थानों पर समाजसेवियों द्वारा गर्मी में पानी के लिए तरस रहे लोगों के लिए ठंडे पानी लिए प्याऊ नर्ही लगाया गयाहैं।

पहले कई स्थानों पर मटकों में पानी भर कर रखा जाता रहा है। जहां राहगीरों को रोक कर उन्हें ठंडा पानी पिलाकर लोग उनकी प्यास बुझायी जाती थी लेकिन अभी संस्थाओं ने इसकी पहल नहीं किया है।  लगातार तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी से हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ गया है। इसका असर बच्चों के स्वास्थ्य पर अधिक देखा जा रहा है।

शहर के अस्पतालों में करीब 70  प्रतिशत बच्चे वायरल, डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में चिकित्सकों की सलाह है कि गर्मी से बचाव के लिए बच्चों के परिजन विशेष एहतियात बरतें। पानी की कमी से बचने के लिए ओआरएस का घोल बनाकर पिलाएं।  

गर्मी में बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें। गर्मी के कारण शहर में 70 प्रतिशत मरीज वायरल डायरिया से पीड़ित आ रहे हैं। उन्हें ओआरएस, नमक चीनी का घोल पिलाएं। यह लाभदायक साबित होगा। इसके अलावा सीधी धूप से बचें। सूती कपड़े पहनें, क्योंकि यह पसीना आसानी से सोख लेते हैं। धूप के चश्मे और टोपी का प्रयोग करें। घर में ही ताजे फलों का जूस निकाल कर सेवन करें।

ये भी पढ़े : आज रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कड़ी की गई परिसर की सुरक्षा व्यवस्था

संबंधित समाचार