लखनऊ: इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा ने किया नामांकन, जुलूस में उमड़ी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत। इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा ने आज लखनऊ लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर रविदास मेहरोत्रा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

6

इसके बाद सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा नामांकन के लिए जुलूस यात्रा में शामिल हुए.. उनके साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी समेत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता भी मौजूद रहे... नामांकन जुलूस समाजवादी पार्टी कार्यालय से राजभवन, हजरतगंज, लालबाग, केसरबाग होते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पंहुचा। जहां रविदास मेहरोत्रा ने लखनऊ लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

 

बता दें कि नामांकन जुलूस में भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.. इसके अलावा इंडिया गठबंधन के कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, लोकदल और भाकपा के कार्यकर्ता भी जुलूस में शामिल रहे.. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी, राहुल गांधी, कांग्रेस, इंडिया गठबंधन और सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा के जमकर नारे लगाए। 

यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव ने की मांग- कोविशील्ड मामले की हो उच्च स्तरीय न्यायिक जांच, जिम्मेदार लोगों पर चले मुकदमा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव