Farrukhabad: डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश, बोले- सभी बूथों पर ओआरएस का घोल व मेडिकल किट उपलब्ध रहे
फर्रुखाबाद में डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में निर्वाचन के लिए लगाए गए विभिन्न प्रभारी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई ।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि बूथ लेवल पर बुलावा टोली बनाई गई है, हर बूथ पर एक ई रिक्शा बुलावा टोली को दिया जाएगा। जन जागरूकता के लिये एक एप विकसित किया गया है जो कि एनआईसी से डाउनलोड किया जा सकता है। जिसमे बीएलओ के नंबर व बूथ संख्या भी उपलब्ध है। सभी स्पेशल पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियो का गठन हो गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी बूथों पर ओआरएस का घोल व मेडिकल किट उपलब्ध रहे। सभी बूथों पर पर्याप्त संख्या में कुर्सियों की व्यवस्था हो। महिलाओं व दिव्यांग वोटर्स की लाइनें अलग से बनाई जाए। सभी बूथों पर पंखों की व्यवस्था की जाएं।
सभी मतदाता पर्चियों का वितरण 05 मई तक हो जाये व उसकी क्रॉस चेकिंग भी की जाये। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि 12 व 13 मई को जिले में कोई भी विजली कटौती न की जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति व संवंधित अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- Chitrakoot: बदमाश मारपीट कर कार, चेन और नकदी लूट ले गए...पीड़ित आंख बनवाने आए थे, लगा रहे थे होटल का पता
