Kannauj Crime: दुष्कर्म के बाद किशोरी को फंदे से लटकाकर मार डाला...वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में दुष्कर्म के बाद किशोरी को फंदे से लटकाकर मार डाला

कन्नौज, अमृत विचार। थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर बरामदे में सो रही घर में अकेली किशोरी से मारपीट और धमकाकर दुष्कर्म किया गया।

शिकायत करने की बात कहने पर आरोपी ने उसे फंदे पर लटका कर हत्या कर दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।

थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (14) के परिजन शादी समारोह में गए थे। किशोरी घर में अकेले थी। तहरीर के अनुसार वह मंगलवार की रात में अपने घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। इसी दौरान कनकपुर्वा गांव निवासी विवेक पहुंचा और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। डरा धमका कर दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने शिकायत करने की धमकी दी तो आरोपी ने उसे फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। देर रात परिजन पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। पुलिस ने शव को सुपुर्दगी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म व हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

आरोपी की तलाश की जा रही है। किशोरी का पोस्टमार्टम चिकित्सीय पैनल से कराया गया। वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।

ये भी पढ़ें- PM Modi Road Show: कानपुर में चार मई को गुमटी गुरुद्वारे से पीएम मोदी का शुरू होगा रोड शो...पार्षद जुटाएंगे भीड़

 

संबंधित समाचार