गृहमंत्री अमित शाह के डीप फेक वीडियो मामले में एक्शन, झारखंड कांग्रेस का X अकाउंट सस्पेंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। X ने झारखंड कांग्रेस के हैंडल पर एक्शन लिया है। X ने पार्टी के हैंडल पर रोक लगा दी है। जानकारी के मुताबिक इस हैंडल से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एक डीप फेक वीडियो शेयर किया गया था। 

इससे पहले झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर को गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने दो मई को तलब किया। वहीं दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की तरफ से 28 अप्रैल को इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है। 

ये भी पढे़ं- सत्तर साल तक शासन करने के बावजूद कांग्रेस पूरे देश में संविधान लागू नहीं कर सकी: PM मोदी

 

संबंधित समाचार