Bareilly News: 5 से तीन दिन बारिश के आसार, तापमान पहले ही लुढ़का
बरेली, अमृत विचार। जिले में एक बार फिर से मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। भीषण गर्मी के बाद दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 5, 6 और 7 मई को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम 35.8 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान मंगलवार से तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री कम दर्ज किया गया। इस दौरान आर्द्रता सुबह 35 और शाम को 18 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन में 6-8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को भी तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। इसके बाद 3 और 4 मई को मौसम साफ रहने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और 5, 6 और 7 मई को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते तीनों दिन हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37-40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है।
मई में तापमान का पूर्वानुमान
तारीख न्यूनतम अधिकतम
2 18 34
3 21 36
4 23 38
5 25 40
6 23 39
7 21 37
डिग्री सेल्सियस
ये भी पढे़ं- Bareilly News: हिट एंड रन मामले में कार बरामद, आरोपी कौन थे पुलिस को नहीं पता
