रायबरेली: राहुल गांधी के नामांकन से पहले भाजपा और सपा कार्यकर्ता आमने-सामने, प्रशासन के फूले हाथ-पांव, देखे वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण नामांकन के अंतिम दिन जिले में गहमागहमी का माहौल है। भाजपा से राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह और देर रात कांग्रेस के राहुल गांधी के नाम पर मुहर लगने के बाद आज हुजूम उमड़ पड़ा है। दोनों दल शक्ति प्रदर्शन में एक-दूसरे से आगे निकलने में लगे हुए हैं। राहुल गांधी के नामांकन में सपाई भी भारी तादाद में पहुंच रहे हैं।

इस दौरान सुपर मार्केट में भाजपा और सपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। यह देख मौके पर मौजूद प्रशासनिक अफसरों के हाथ पैर फूलने लगे। जैसे-तैसे दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर अलग किया।

कुछ ऐसा ही माहौल केंद्रीय काग्रेस कार्यालय के सामने भी देखने को मिला। जैसे ही भाजपा के नामांकन का काफिला गुजरा कांग्रेसी हो हल्ला मचाने लगे। इस पर भाजपाई भी आक्रोशित हो गए। हालांकि बाद में कांग्रेसियों के शांत होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता भी आगे बढ़ गए।

यह भी पढ़ें:-अमेठी से प्रियंका का बड़ा हमला, कहा- हम जनता के बल पर चुनाव लड़ेंगे, आप जिताएंगे...

संबंधित समाचार