बरेली: मोमोज की दुकान पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मोमोज की दुकान पर मोमोज विक्रेता का एक युवक से विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ही पक्ष हाथों में लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर जमकर लाठियां बरसाईं। जिसमें चार लोग घायल हो गए हैं। दोनों ही पक्ष की तरफ से पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना मीरगंज के गांव दिवना निवासी जितेश पुत्र मोहनलाल ने बताया कि उसके पिता मोहनलाल दिवना बाजार में मोमोस का ठेला लगाते हैं। उनके पास बीती रात वीरेंद्र का 13 वर्षीय बेटा हर्षित आया और उनसे 10 रूपए के मोमोज मांगने लगा। जब उन्होंने पैसे मांगे तो उसने कहा कि उनके ऊपर उसके 10 रूपए उधार रह गए थे। उन्होंने मोमोज खिलाने से मना कर दिया।

कुछ देर बाद हर्षित के पिता वीरेंद्र अपने भाई सोभरन को लेकर उसके ठेले पर पहुंच गए। दोनों ही पक्ष से एक दूसरे पर जमकर लाठियां बरसाई गई। जिसमें जितेश उसके पिता मोहनलाल दूसरे पक्ष से वीरेंद्र और सोभरन घायल हो गए। थाने में दोनों ही पक्षों की तरफ से रिर्पोट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- बरेली: पहिया निकलने से ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़ा, ट्रक ने मारी टक्कर...तीन घायल

संबंधित समाचार